ब्रेकिंग
भोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप

बिहार : वैशाली में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

VAISHALI : बिहार में अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तरेसिया गांव की है, जहां एक

बिहार : वैशाली में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तरेसिया गांव की है, जहां एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह गहरे चोट की निशान मौजूद हैं।


शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल प ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल मौके पर दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक की पहचान गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया निवासी महेन्द्र राय के 26 वर्षीय बेटे गुड्डू राय के रूप में की गई है। गुड्डू एक निजी कंपनी में गार्ड के रूप में काम करता था और महात्मा गांधी सेतु पर पुल निर्माण कार्य में तैनात था। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।  


मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गुड्डू एक साल पहले ही पंजाब से घर आया था और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को चला रहा था। करीब एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। कुछ महीने पहले ही उसकी गार्ड में नौकरी लगी थी। रोज की तरह वह रविवार की रात ड्यूटी पर गया था और सोमवार की सुबह उसका शव मिला। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।