ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

बिहार उपचुनाव परिणाम पर BJP का बड़ा बयान, कहा - सरकार और महागठबंधन की हार, छोटे सरकार की पर्सनल जीत

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस बार का उपचुनाव बराबरी का रहा है। इस चुनाव में एक सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज किया है तो एक पर महागठबंधन। व

बिहार उपचुनाव परिणाम पर BJP का बड़ा बयान, कहा - सरकार और महागठबंधन की हार, छोटे सरकार की पर्सनल जीत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम आ गया है। इस बार का उपचुनाव बराबरी का रहा है।  इस चुनाव में एक सीट पर भाजपा ने जीत  दर्ज किया है तो एक पर महागठबंधन। वहीं, इस उपचुनाव का परिणाम आते ही बिहार विधानसभा और विधान परिषद् के नेता विपक्ष विरोधी दल ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला  है। 


बिहार विधानसभा के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह बराबरी नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार हार गई है। मोकामा में महागठबंधन हार गया है वहां छोटे सरकार अनंत सिंह की निजी जीत हुई है।मोकामा में सरकार चुनाव नहीं जीती है। इसके अलावा उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वहां प्रशासनिक दुरुपयोग किया गया, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने वहां 63 हजार वोट पाया। यह बताता है कि बिहार की जनता अभी भी भाजपा को कितना पसंद करती है।


इसके अलावा उनसे जब यह सवाल भी गया कि मोकामा में आपकी जिम्मेदारी थी, इसके बाबजूद चूक कहां हुई तो उन्होंने कहा कि हमने मोकामा में भी जीत दर्ज किया है, हमने वहां  प्रशासनिक दुरुपयोग के बाद भी 63 हजार वोट लाया। वहां वातावरण कितना भयभीत था, जिस तरह का माहौल था वहां साम्यगढ़ में इस तरह से प्रशासन का दुरुपयोग किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद मोबाइल से कई लोगों को फोन कर रहे थे, इसके बाबजूद हमने इतना वोट लाया वो कम नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा कि मोकामा में भाजपा को हर समाज के मतदाता ने वोट किया है तभी इतना वोट आया है। पहली बार भाजपा को मोकामा में इतना बड़ा जनमत आया है। 


वहीं, बिहार विधान परिषद के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है वह बताता है कि लोगों के मन भी भाजपा को लेकर कितना भरोसा है। वहीं, उन्होंने मोकामा को लेकर कहा कि वहां सरकार की जीत नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां राजद को 2 हजार वोटों का नुकसान हुआ, इसका मतलब साफ है कि अब नीतीश कुमार का कोई कैडर वोट नहीं है।वहीं, भाजपा का 18 हजार वोट बढ़ गया। उन्होंने कहा कि पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 61 हजार मत अकेला भाजपा को मिला है। यह प्रतीक है कि नीतीश कुमार का कैडर वोट अब नहीं रहा।