ब्रेकिंग
चारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टबंटी यादव हत्याकांड में एक्शन: लापरवाही बरतने वाले तीन दारोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, तीन दिन में मांगा गया स्पष्टीकरणसीएम सम्राट चौधरी आज से लगाएंगे सहयोग शिविर, मुख्यमंत्री सचिवालय में सुनेंगे जनता की शिकायतें; समस्या का होगा ऑन द स्पॉट समाधानभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्ज

बिहार उपचुनाव : ललन सिंह का बड़ा दावा - 2024 में भाजपा मुक्त होगा भारत, कुढ़नी से होगी शरुआत

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर महागठबंधन के तरह से मनोज कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद आज मनोज कुशवाहा ने अपना नामांकन

बिहार उपचुनाव : ललन सिंह का बड़ा दावा -  2024 में भाजपा मुक्त होगा भारत, कुढ़नी से होगी शरुआत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZZFARPUR : बिहार में कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर महागठबंधन के तरह से मनोज कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके बाद आज मनोज कुशवाहा ने अपना नामांकन दर्ज किया। इस दौरान मनोज कुशवाहा के नामांकन समारोह में शामिल हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। ललन सिंह ने यह दावा किया है कि उनकी पार्टी आपार बहुमत के साथ कुढ़नी उपचुनाव जीत रही है और आगामी दिनों में पूरा देश भाजपा मुक्त होगा। इसकी शरुआत कुढ़नी से किया जाएगा। इसको लेकर जदयू के कार्यकर्ता हर गांव में कैंप कर रहे हैं। 


जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है तबसे देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त हैं। इस कारण जनता ने अपना मूड बना लिया है कि आगामी 2024 में भाजपा मुक्त भारत होग। इसकी शुरुआत बिहार की जनता द्वारा कुढ़नी उपचुनाव में किया जाएगा। इस सीट पर महागठबंधन ही जीत दर्ज करेगी।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह मुकाबला देश का बहुत बड़ा षड्यंत्रकारी लोगों से हैं.इसलिए हम अपने कार्यकर्ता और कुढ़नी की जनता से कहना चाहते हैं कि आप लोग हमेशा सतर्क रहें। उन्होंने कहा ये षड्यंत्रकारी लोग देश के संबैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रहा है, देश को बर्बादी के कगार पर ले जा रहा है। ये लोग कभी भी महंगाई या बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करेंगे, क्यूंकि इन्हें मालूम हैं कि यदि इस पर बात करेंगे तो देश की जनता हमसे हिसाब मांगेगी। ये लोग धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करते हैं। भाजपा के लोग देश का आपसी भाई - चारा खत्म कर रहे हैं। इसी को बचाने के लिए यह महागठबंधन बनाया गया है और यह संकल्प लिया गया है कि 2024 में भारत भाजपा मुक्त होगा।