ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार: दर्दनाक हादसे में ट्रक से दबकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, नाराज लोगों ने किया भारी बवाल

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं, जहां बेतिया छावनी के पास ट्रक से दबकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया हैं। गंभीर रुप से घायल युव

बिहार: दर्दनाक हादसे में ट्रक से दबकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक, नाराज लोगों ने किया भारी बवाल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही हैं, जहां बेतिया छावनी के पास ट्रक से दबकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया हैं। गंभीर रुप से घायल युवक को जीएचसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्सा लोगों ने भारी बवाल किया है।


मृतक की पहचान बानूछापर हाजमा टोला वार्ड 27 के निवासी रामायण साह के 19 वर्षीय बेटे आर्यन कुमार के रूप में हुई है जबकि पलंबर मिस्त्री गुलफाम अंसारी गंभीर रुप से घायल हो है। बताया जा रहा है कि मृतक आर्यन कुमार पलम्बर मिस्त्री गुलफाम अंसारी को छोड़ने छावनी जा रहा था। छावनी में रेलवे गुमटी बंद होने के कारण ओवरब्रिज के नीचे खड़ा था, तभी खड़ी ट्रक अचानक ढ़ुल गई और बाइक उसकी चपेट में आ गई।


ट्रक और दीवार के बीच बाइक फंस गई और उसमें दबने से आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गुलफाम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया, जिससे घंटो आवागमन बाधित रहा। मौके पर कालीबाग, मनुआपुल एवं बानुछापर थाने की पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी रही।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..