ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार: पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे युवक को ट्रक ने उड़ाया, मौके पर हुई मौत, सड़क पर उतरे लोग

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के बाद जैसे ही सड

बिहार: पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे युवक को ट्रक ने उड़ाया, मौके पर हुई मौत, सड़क पर उतरे लोग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाने के बाद जैसे ही सड़ पर पहुंचा,तभी समस्तीपुर की तरफ से आ रही ट्रक ने उसे उड़ा दिया। घटना मनियारी थाना क्षेत्र के काजीइंडा चौक के पास की है।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान ड्राइवर ट्रक को सड़क पर छोड़कर वहां से फरार हो गया। हंगामें की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय नेताओं ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।


परिजनों में और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि लगातार आए दिन इस तरह की घटना इस चौक के आसपास होती है लेकिन हाईवे पर ब्रेकर नहीं बनाया गया है और ना ही पुलिस का ध्यान रहता है। जिसके कारण आए दिन इस तरह की घटनाएं होती है।


युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के गनीपुर बेझा गांव के रहने वाला मो. अरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक को तलाश कर रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता