ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस से कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। महिला गंगा स्नान के लिए मुंगेर जाने के लिए

बिहार: राजधानी एक्सप्रेस से कटकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। महिला गंगा स्नान के लिए मुंगेर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन पहुंची थी। घटना लखमीनिया रेलवे स्टेशन की है।


मृतक महिला की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पंचायत के तुलसी टोल वार्ड 1 निवासी 60 वर्षीय महिला विमल देवी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विमल देवी गंगा स्नान के लिए घर से मुंगेर जाने के लिए निकली थी। लखमीनिया स्टेशन से डीएमयू ट्रेन पकड़ कर मुंगेर गंगा स्नान करने के लिए जाने वाली थी>


महिला इसी बीच लखमीनिया स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी, तभी बरौनी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता