ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: तिलक समारोह के दौरान शख्स की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव

ARWAL: अरवल में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी कर दी। हत्या का आरोप गांव के रहने वाले एक शख्स पर लगा है। युवक सोमवार की रात से ही घर से लापता था, मंगलवार की सुबह उसका शव मिलन

बिहार: तिलक समारोह के दौरान शख्स की बेरहमी से हत्या, गांव के बाहर मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

ARWAL: अरवल में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी कर दी। हत्या का आरोप गांव के रहने वाले एक शख्स पर लगा है। युवक सोमवार की रात से ही घर से लापता था, मंगलवार की सुबह उसका शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात की जांच के लिए मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है। घटना करपी थाना क्षेत्र के आइयारा गांव की है।


मृतक युवक की पहचान गद्दोपुर गांव निवासी 26 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में की गई हैं। बताया जा रहा है कि रंजीत पिछले 15 दिनों से आईयारा गांव निवासी बबलू शर्मा के घर मजदूरी का काम कर रहा था। सोमवार की रात बबलू शर्मा के घर तिलक समारोह था,रंजीत तिलक समारोह में मजदूरी करने के लिए बबलू के घर गया था लेकिन देर रात तक वह वापस घर नहीं लौटा। सुबह परिवार के लोग उसके लौटने का इंतजार कर ही रहे थे कि ग्रामीणों ने उसका शव मिलने की जानकारी रंजीत के घरवालों को दी। भागे-भागे परिवन घटनास्थल पर पहुंते तो रंजीत का शव देखकर दंग रह गए। मृतक के परिजनों ने बबलू शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गुस्साए ग्रामीण पुलिस को मृतक रंजीत का शव नहीं उठाने दे रहे थे, बाद में एएसपी समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।