ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार: थाने से घर लौट रहे शख्स की बेहरमी से हत्या, जमीनी विवाद में गांव के लोगों ने ले ली जान

GOPALGANJ: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों की हत्या कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने के सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, ज

बिहार: थाने से घर लौट रहे शख्स की बेहरमी से हत्या, जमीनी विवाद में गांव के लोगों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश लोगों की हत्या कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने के सिलसिला नहीं थम रहा है। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद में एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची विधवा मां पर भी आरोपियों ने तलवार से हमला बोल दिया। घटना फुलवरिया के श्रीपुर ओपी अंतर्गत गणेश डूमर गांव की है।


मृतक की पहचान गणेश डूमर गांव निवासी 40 वर्षीय किसान बृजलाल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि बृजलाल सिंह का गांव के ही जगरनाथ सिंह के साथ जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। बृजलाल के पिता ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी के बेटे ने दूसरी पत्नी के बेटे की हत्या कर दी थी। वहीं बृजलाल के पिता भगवान सिंह की भी सात साल पहले हत्या कर दी गई थी। 


शनिवार को बृजलाल सिंह श्रीपुर ओपी परिसर में आयोजित जनता दरबार के बाद घर वापस लौटे थे, इसी दौरान तलवार,फरसा व भाले से हमलावरों ने हमला बोल दिया। बीच बचाव करने पहुंची बृजलाल की मां खेदनी देवी के ऊपर भी हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बृजलाल की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मृतक की मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।