ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार: तेज रफ्तार वैन ने मासूम बच्चे को रौंदा, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

BEGUSARAI: बिहार की सड़को पर मौत दौड़ रही है। हर दिन लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं और असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चप

बिहार: तेज रफ्तार वैन ने मासूम बच्चे को रौंदा, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार की सड़को पर मौत दौड़ रही है। हर दिन लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे हैं और असमय ही लोगों की जान जा रही है। ताजा घटना बेगूसराय से सामने आई है, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। 


दरअसल, वीरपुर-संजात पथ पर सड़क दुर्घटना में घायल वीरपुर के एक 6 वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान नीरज यादव के 6 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विशाल अपने घर की तरफ सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।


आनन-फानन में विशाल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उधर, मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता