1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 09, 2023, 3:25:18 PM
- फ़ोटो
MADHUBANI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत न होती हो। इन लगातार बढ़ रहे आकड़ों में कमी लाने को लेकर लगातार सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया जाता है। लेकिन, इसके बाद भी लोगों नियमों का उलंघन करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से निकल कर सामने आ रहा है। यहां सड़क हादसें में तीन लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल, जिले के फुलपरास में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। यह हादसा ट्रक और बाइक के बीच हुई है। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। ये लोग फिलहाल कहां जा रहे थे, इस बात की जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है। इसके साथ अभी मृतकों की पहचान भी नहीं हो पाई है। इस घटना की सुचना पुलिस को दे दी गयी है।
बताया जा रहा है कि, यह घटना फुलपरास के मुरली चौक पर शुक्रवार की दोपहर हुई है। यहां सामने से आ रही तेज रफ़्तार टाटा 407 के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और सामने से आ तरहे बाइक सवार तीन लोगों को रौंद डाला। जिसमें तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना के बाद लोगों में हाहाकार मच गयी है। फिलहाल यह युवक स्थानीय है या कहीं बाहर का इस बात की कोई भी जानकारी निकल कर सामने नहीं आई है।
इधर, इस घटना की सुचना मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल का मुआयना करने निकल गई है। इस घटना में शव की पहचान पुलिस जांच के बाद ही निकल कर सामने आएगी। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। हर लोग इस बात की पड़ताल में लगे हुए हिं की युवक कहां का निवासी है।