ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Teacher Transfer Posting News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में हो सकता है बड़ा बदलाव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिए संकेत

PATNA: बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लाई गई पॉलिसी का कुछ शिक्षक संघों द्वारा विरोध किया जा रहा है और शिक्षक संघ इसमें संसोधन की मांग को लेकर हाई कोर्ट का रूख

Bihar Teacher Transfer Posting News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में हो सकता है बड़ा बदलाव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दिए संकेत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार द्वारा शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लाई गई पॉलिसी का कुछ शिक्षक संघों द्वारा विरोध किया जा रहा है और शिक्षक संघ इसमें संसोधन की मांग को लेकर हाई कोर्ट का रूख करने की बात कह रहे हैं। शिक्षकों की मांग पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में संशोधन के संकेत दिए हैं।


दरअसल, बिहार में लाखों शिक्षकों की बहाली के बाद शिक्षक संघों की मांग पर सरकार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी को लागू कर दिया। पिछले दिनों शिक्षा विभाग की तरफ से शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दिया गया। 7 नवंबर से इसके लिए आवेदन भी होने लगे हैं हालांकि शिक्षक संघ शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पॉलिसी में संशोधन की मांग कर रहे हैं और हाईकोर्ट में जाने की बात कह रहे हैं।


शिक्षकों की मांग पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि सबको अपने ही जिले में रखा जा रहा है। जिस जिले में एक ही सबडिवीजन है, वहां उसी जिले में शिक्षकों को रखा जाएगा और जिस जिले में एक से अधिक हैं उन्हें भी जिले के अंदर सबडिवीजन में रखा जा रहा है। 


उन्होंने कहा कि हमलोग महिलाओं को पंचायत से बाहर एक ही सब डिवीजन में रख रहे हैं। सभी को इसमें सहयोग देना चाहिए। सभी को समय पर तनख्वा मिल रहा है। ट्रेनिंग कर रहे हैं, इतनी नियुक्तियां की गई। जो सक्षमता पास है उन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। हम तो यही अपील करेंगे कि मन लगाकर बिहार के भविष्य को संभाले।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि जब कोई भी योजना या एक्ट पास होता है तो उसमें बदलाव होते ही हैं, संशोधन होते हैं। जो भी नियम कानून बनाए जाते हैं अगर आशंका होती है तो संशोधन करते हैं लेकिन ट्राई आउट करके अगर आवश्यकता पड़ेगी तो इसमें भी सुधार किया जाएगा।