ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

बिहार: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाप-बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र क

बिहार: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बाप-बेटे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव की है।


मृतकों की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी सर्जन राजवंशी और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे सुबिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सर्जन राजवंशी अपने डेढ़ वर्षीय बेटे को गोद में लेकर तालाब के किनारे बैठा था, तभी अचानक उसे चक्कर आ गया और दोनों पिता-पुत्र तालाब में जा गिरे।


इस घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जबतक दोनों बाप-बेटा को तालाब से बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता