1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 19, 2023, 2:02:32 PM
- फ़ोटो
BANKA: बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से तीन छात्राओं की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के बाद मृतक छात्राओं के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना शंभूगंज थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव की है।
मृतक छात्राओं की पहचान सोनडीहा गांव निवासी फंटुश यादव की 10 वर्षीय बेटी सिंपल कुमारी, 9 वर्षीय शिवानी कुमारी और कुंदन यादव की 9 साल की बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेती किसानी को लेकर घर के पुरुष और महिलाएं बहियार गए थे, इसी दौरान तीनों लड़कियां नहाने के लिए तालाब में गई थीं।
तालाब में नहाने के दौरान गहराई का पता नहीं चला और तीनों लड़कियां गहरे पानी में चली गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। जबतक तीनों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। एक साथ तीन लड़कियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।