Hindi News / news / बिहार: तालाब में डूबने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत, नहाने के...

बिहार: तालाब में डूबने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 27, 2024, 6:36:03 PM

बिहार: तालाब में डूबने से नाबालिग समेत दो लोगों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

- फ़ोटो

KHAGARIA: खगड़िया में तालाब में स्नान करने के दौरान एक नाबालिक समेत दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में काफी देर तक चीख पुकार मची रही।


दरअसल, खगड़िया के मोरकाही थाना इलाके के भीड़याही पोखर के पास आज दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां पोखर में नहाने के दौरान डूबने से एक नाबालिग लड़के समेत दो की मौत हो गई। दो लोगों की मौत की खबर सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 


स्थानीय लोगों के मदद से दोनों का शव पोखर से बरामद कर लिया गया है। मरने वालों में 20 साल का प्रभाकर कुमार और 13 साल का सूरज कुमार शामिल है, जो दो अलग-अलग गांवों का रहने वाले थे। प्रभाकर बछौता का जबकि सूरज भदास गांव का रहने वाला था। 


इधर घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार