ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार STF के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधियो में शामिल कुख्यात गोलू कुमार उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विभिन

बिहार STF के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश, जिले के Top10 बदमाशों में है शुमार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप टेन अपराधियो में शामिल कुख्यात गोलू कुमार उर्फ दीपक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस और एसटीएफ ने कुढ़नी थाना क्षेत्र के कुख्यात को दबोचा है।


दरअसल, कुढ़नी थाना क्षेत्र के तारसन के रहने वाले कुख्यात गोलू कुमार उर्फ दीपक को गैस गोदाम में डकैती की घटना के साथ कई अन्य मामलों में पुलिस और एसटीएफ तलाश कर रही थी। सदर थाने के मादापुर खबड़ा में पिछले साल 9 सितंबर की शाम रमेश एचपी गैस एजेंसी के गोदाम में डकैती की वारदात हुई थी। जांच के दौरान कुख्यात गोलू समेत उसके साथियों के नाम सामने आए थे।


इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीम गोलू को तलाश कर रही थी। इसी दौरान एसटीएफ को खबर मिली कि गोली कुढ़नी थाना क्षेत्र में मौजूद है। जिसके बाद एसटीएफ ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर कुख्यात को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है।