Hindi News / news / STF ने सीतामढ़ी के कुख्यात राकेश महतो को दबोचा, कई संगीन वारदात को...

STF ने सीतामढ़ी के कुख्यात राकेश महतो को दबोचा, कई संगीन वारदात को दे चुका है अंजाम

1st Bihar Published by: 2 Updated Aug 13, 2019, 11:04:32 AM

STF ने सीतामढ़ी के कुख्यात राकेश महतो को दबोचा, कई संगीन वारदात को दे चुका है अंजाम

- फ़ोटो

PATNA : बिहार STF ने लगातार कुख्यातों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में लगी है. एसटीएफ ने सीतामढ़ी के कुख्यात राकेश महतो को जाल बिछाकर धर दबोचा है. खबर के मुताबिक एसटीएफ ने राकेश महतो को सीतामढ़ी के फूलपरासी से गिरफ्तार किया है. एसटीएफ को राकेश महतो की काफी दिनों से तलाश थी. राकेश महतो की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार छापेमारी भी कर रही थी. एसटीएफ को सीतामढ़ी के फूलपरासी इलाके में राकेश महतो के पनाह लेने की जानकारी मिली. एसटीएफ ने प्लान बनाकर राकेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है. राकेश महतो पर काई मामले दर्ज हैं. जरायम की दुनिया में राकेश महतो ने कई संगीन वारदात को अंजाम दिया है.