ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार : एसएसबी जवानों और ग्रामीणों में झड़प, एक जवान घायल

ARARIA: खबर अररिया की है, जहां नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और SSB में झड़प हो गई। SSB जवान ने जब गेंहू लोडेड ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने जवान को बुरी तरह घायल कर दिया

बिहार : एसएसबी जवानों और ग्रामीणों में झड़प, एक जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: खबर अररिया की है, जहां  नेपाल बॉर्डर पर तस्कर और SSB में झड़प हो गई। SSB जवान ने जब गेंहू लोडेड ट्रक नेपाल जाने से रोका तो तस्करों ने जवान को बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद SSB जवान को भी लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना नेपाल बॉर्डर के चंदा मोहन गांव की है। इस घटना के बाद एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। 




फारबिसगंज प्रखंड के कुलहनिया चंदामोहन गांव के नो मैंस लैंड एरिया में एसएसबी जवानों और ग्रामीणों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसमें 1 जवान बुरी तरह घायल हो गया। जवान को इलाज के लिए फोरबिसगंज अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला अररिया जिले के फोरबिसगंज प्रखंड के चंदा मोहन गांव का है। 




एसएसबी 56 बटालियन जोगबनी के असिस्टेंट कमांडेंट दीपक कुमार ने बताया कि स्तंभ संख्या 174/2 के पास एसएसबी के जवानों ने गेहूं से लदा दो ट्रैक्टर को नो मैंस लैंड से नेपाल जाने से रोका, लेकिन स्थानीय लोगों ने जवानों पर हमला कर दिया और एक जवान को घायल कर दिया। वे सुनील सेन 56 बटालियन के जवान हैं। वहीं, एमडी मेराज जो गेहूं का मालिक बताता है, उन्हें भी जवानों ने हिरासत में लिया है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता