1st Bihar Published by: Updated Jul 13, 2022, 1:05:58 PM
- फ़ोटो
VAISHALI: खबर वैशाली के भगवानपुर से है, जहां एक पिकअप वैन पलट गया। जानकारी के मुताबिक एनएच 22 हाजीपुर मुजफ्फरपुर मेन रोड के भगवानपुर अड्डा चौक के पास सनपापड़ी लदा एक पीकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके बाद पिकअप पर लदा सोनपापड़ी सड़क पर बिखर गया और उसे लूटने के लिए लोगों की होड़ मच गई।
इस दौरान लोग ड्राइवर और खलासी के साथ लोग बदसलूकी करने लगे और सोनपापड़ी छीनने लगे। हालांकि कुछ सोनपापड़ी का पैकेट ही लोग ले गए थे की तभी स्थानीय लोगो ने सोनपापड़ी लूट रहे लोगो को रोक दिया। वहीं इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर और खलासी घायल हो गया है, जिसे स्थानीय लोगो की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुबह-सुबह हुए इस हादसे में कुछ ग्रामीणों ने सोनपापड़ी की लूट की, लेकिन जब ग्रामीणों की भीड़ बढ़ने लगी तब इसका विरोध किए जाने लगा। बताया जा रहा है कि पिकप वैन का टायर फट गया था, जिसके कारण पिकअप अनियंत्रित हो गया और बीच सड़क पर ही पलट गया। हैरत की बात तो यह है कि इतना कुछ हो जाने के बाद भी भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी।