ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दिया

बिहार: सोन नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, तीन की लोगों ने बचाई जान, एक की मौत

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सोन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सकुशल नदी से

बिहार: सोन नदी में नहाने के दौरान चार बच्चे डूबे, तीन की लोगों ने बचाई जान, एक की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सोन नदी में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीन बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन एक की डूबने से मौत हो गई। घटना डेहरी थाना क्षेत्र की है।


बताया जाता है कि डेहरी के बारह पत्थर मोहल्ले के रहने वाले मासूम खान, रजा, अरमान अली और आरिफ अली सोन नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान चारों अचानक नदी में डूबने लगे। बच्चों को नदी में डूबता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और तीन बच्चों को बचा लिया लेकिन मासूम खान गहरे पानी में चला गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में डूबे बच्चे की तलाश कर रही है। नदी में डूबा बच्चा मासूम मूल रूप से मोतिहारी का रहने वाला है। बारह पत्थर मोहल्ला में किराए के मकान लेकर बच्चे के परिजन मजदूरी करते थे। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता