ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

बिहार: सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, बथान में मिला खून से सना शव

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना शव बथान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना

बिहार: सो रहे शख्स की गला रेतकर हत्या, बथान में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक अधेड़ शख्स की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक का खून से सना शव बथान से मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना सरैया थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव की है।


मृतक की पहचान कामेश्वर पासवान के तौर पर हुई है, जो गांव के ही धर्मराज चौधरी के यहां बचपन से ही रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि कामेश्वर पासवान हमेशा अपने काम में लीन रहता था और ज्यादा किसी से कोई मतलब नहीं रखता था। रविवार की सुबह कामेश्वर पासवान देर तक बथान से बाहर नहीं निकला। जब लोग उसे जगाने के लिए पहुंचे तो उसका खून से सना शव देखकर लोग हैरान रह गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक कामेश्वर पासवान के साथ करीब 6 महीने से रह रहा बहिलवारा रूपनाथ का रहनेवाला मोहन झा वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। मौके पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन भी पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता