ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: शादीशुदा महिला से पांच लड़कों ने किया गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने जंगल में किया गंदा काम

GAYA: गया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चंदौती थाना क्षेत्र स्थित कंडी नवादा की है। यहां दिवाली की खरीदारी करने बाजार गई शादीशुदा महिला को पांच दरिंदों ने अपन

बिहार: शादीशुदा महिला से पांच लड़कों ने किया गैंगरेप, लिफ्ट देने के बहाने जंगल में किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GAYA: गया में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चंदौती थाना क्षेत्र स्थित कंडी नवादा की है। यहां दिवाली की खरीदारी करने बाजार गई शादीशुदा महिला को पांच दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी युवक महिला को लिफ्ट देने के बहाने जंगल में लेकर गए और सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं पीड़ित महिला जब अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो दारोगा ने कहा कि जिस मुहल्ले में वह रहती है, वह धंधा करने वाली औरतों का है, यह कहकर मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई।


दरअसल, शनिवार को टिकारी थाना के पंचानपुर ओपी क्षेत्र स्थित एक गांव की 19 वर्षीय महिला दीपावली के लिए सामान खरीदने गया शहर आई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गया के बागेश्वरी मोहल्ले के रहने वाला एक परिचित युवक से हुई। खरीदारी करते करते शाम हो गई थी। युवक ने कहा कि वह अपनी बाइक से उसे घर छोड़ देगा। महिला युवक पर भरोसा कर उसके साथ जाने को तैयार हो गई। आरोपी युवक महिला को बाइक पर बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा और अंधेरा होते ही उसे कुंडी नवादा स्थित जंगल में लेकर चला गया।


जंगल में लेजाकर आरोपी युवक ने महिला से छेड़खानी शुरू कर दी। इसी दौरान चार अन्य युवक भी वहां पहुंच गए और महिला को बंधक बना लिया। पांचों ने वहीं बैठकर शराब पी और इसके बाद बारी बारी से सभी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी युवकों ने दुष्कर्म के दौरान महिला का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दे दी। किसी तरह से महिला स्थानीय बुनियादगंज थाना पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।


पीड़िता की मानें तो घटनास्थल चंदौती थाना क्षेत्र होने की वजह बुनियादगंज थाना की पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही थी। वहां के दारोगा ने यहां तक कह दिया कि महिला उस मुहल्ले में रहती है जहां धंधा करने वाली औरतें रहती है। पुलिस कभी महिला थाना तो कभी चंदौती थाना जाने की बात कह मामले को टालने की कोशिश कर रही थी। जब इस बात की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को हुई तो बुनियादगंज पुलिस हरकत में आई। पीड़िता को बुनियादगंज पुलिस आनन- फानन में महिला थाना ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।