ब्रेकिंग
फरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमफ्लिपकार्ट को लाखों का चूना लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर कर रहे थे बड़ा खेलबिहार के सभी 534 प्रखंडों में लगेंगे जन कल्याण शिविर, लोगों की समस्या का होगा समाधान; सरकार ने जारी किया आदेशफरार IAS अधिकारी संजीव हंस ने निगरानी विभाग को लिखा पत्र: रिशु श्री से मेरा कोई कनेक्शन नहीं, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा हैजब तक सूरज चांद रहेगा, शुभम तेरा नाम रहेगा: शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाबनेपाल में संदिग्ध मौत के बाद सुपौल लाया गया प्रिंस यादव का पार्थिव शरीर, गांव में पसरा मातमफ्लिपकार्ट को लाखों का चूना लगाने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, डिलीवरी बॉय के साथ मिलकर कर रहे थे बड़ा खेलबिहार के सभी 534 प्रखंडों में लगेंगे जन कल्याण शिविर, लोगों की समस्या का होगा समाधान; सरकार ने जारी किया आदेश

बिहारशरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी राजद में शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता

PATNA : बिहार विधानसभा के पूर्व विधायक नौशाद उल नबी उर्फ पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना फिर आरजेडी में शामिल हो गये. पप्पू खान बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व रहे

बिहारशरीफ के पूर्व विधायक पप्पू खान और उनकी पत्नी राजद में शामिल, तेजस्वी यादव ने दिलाई सदस्यता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के पूर्व विधायक नौशाद उल नबी उर्फ पप्पू खान और उनकी पत्नी आफरीन सुल्ताना फिर आरजेडी में शामिल हो गये. पप्पू खान बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व रहे हैं. उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिलकर अपनी सदस्यता ग्रहण की. इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी आफरीन सुल्ताना के अलावे कई आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद थे. 


दरअसल, पूर्व विधायक नौशाद उल नबी और पप्पू खान बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र से मेयर का चुनाव लड़ने का ताना-बाना बुन चुके हैं. ऐसे हालात में उन्होंने दुबारा आरजेडी का दामन थामना मुनासिब समझा. आरजेडी का दामन थामने के बाद फिर से पप्पू खान की ताकत दोगुनी हो गई है.


इस अवसर पर तेजस्वी यादव ने कहा की राजद के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है, और पार्टी के विचारों के प्रति सभी वर्गों और लोगों का समर्थन मिल रहा है. यह बिहार की राजनीति में राजद की बढ़ती लोकप्रियता का स्पष्ट प्रमाण है.


इनके पार्टी में शामिल होने पर राजद नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है. स्वागत करने वालों में पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी, शक्ति सिंह यादव सहित राजद के अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा कि इनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.

टैग्स