ब्रेकिंग
Bihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारBihar News : पटना में प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: घर में 2-3 बिजली मीटर हैं तो कितना देना होगा टैक्स? किराएदार और बंटवारे पर भी नगर निगम ने साफ किया नियम

बिहार के सभी 534 प्रखंडों में लगेंगे जन कल्याण शिविर, लोगों की समस्या का होगा समाधान; सरकार ने जारी किया आदेश

Bihar News: बिहार सरकार 16 से 18 जून तक राज्य के सभी 534 प्रखंडों में सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर आयोजित करेगी। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ और जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई जाएगी।

Bihar News
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे सहयोग शिविरों की तर्ज पर अब बिहार के सभी 534 प्रखंडों में भी सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर लगाए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।


मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि पंचायत और नगर पंचायत स्तर पर चल रहे सहयोग शिविर नियमित रूप से जारी रहेंगे। इसके साथ ही राज्य के सभी प्रखंडों में 16 जून से 18 जून तक विशेष सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा।


प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों में केंद्र और राज्य सरकार की कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), लखपति दीदी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान एवं छात्रवृत्ति योजनाएं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, दिव्यांग कल्याण योजना, बीओसीडब्ल्यू (निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड) योजनाएं, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।


मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि शिविर में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही प्रत्येक दिन शिविर समाप्त होने के बाद संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) को उसी दिन शाम 7 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रगति रिपोर्ट भेजनी होगी।


वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने भी सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले सहयोग-सह-जन कल्याण शिविरों का संचालन पंचायत और नगर पंचायत स्तर के शिविरों के साथ समानांतर रूप से किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और लाभार्थियों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता