ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: शराब बेचने और पीने के आरोप में पैक्स अध्यक्ष समेत 76 लोग गिरफ्तार, विशेष अभियान में सफलता

MADHEPURA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करा पाने में विफल साबित हो रही है। विपक्षी दल बिहार में शराबबंदी कान

बिहार: शराब बेचने और पीने के आरोप में पैक्स अध्यक्ष समेत 76 लोग गिरफ्तार, विशेष अभियान में सफलता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन सरकार और पुलिस शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करा पाने में विफल साबित हो रही है। विपक्षी दल बिहार में शराबबंदी कानून को फेल बताकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में लोग पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद इसके शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग और शराब के शौकीन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है जहां शराब के खिलाफ अभियान चलाकर उत्पाद विभाग की टीम ने एक साथ 76 लोगों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, सरकार के विशेष दिशा निर्देश पर मधेपुरा में उत्पाद विभाग की टीम ने अभियान चलाकर 76 लोगों को पकड़ा है। इस अभियान में सुपौल और सहरसा की उत्पाद विभाग की टीमें भी शामिल हुईं। विशेष अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब बेचने और इसका सेवन करने वाले 76 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सिंघेश्वर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पति सह पैक्स अध्यक्ष समेत उसके 8 सहयोगियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। 


मधेपुरा के उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीनों जिले की टीमों द्वारा चलाये गए संयुक्त छापेमारी अभियान में 76 लोग गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें दस शराब के मुख्य कारोबारी हैं और 66 शराब पीने के मामले में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार लोगों में सिंघेश्वर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद के प्रत्याशी पति सह व्यापार मंडल अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष शिवचंद्र चौधरी, जिला डीइओ ऑफिस में कार्यरत शिक्षक गुलशन शर्मा, शंकरपुर के अमीन सह कर्मचारी मनोज कुमार, ओप्पो कंपनी के सुपरवाइजर राजीव यादव, कृष्ण कुमार, सुमन कुमार, सिंघेश्वर के टायर बैट्री व्यापारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, श्रीकृष्णा बाइक एजेंसी सहरसा के मैनेजर हेड अमरेश कुमार शामिल हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता