ब्रेकिंग
Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन✦Anant Singh : नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला एलान, बोले- ‘कैंडिडेट से सवाल करिए न... हमसे झूठ का क्या पूछते हैं, भक्क!’✦Bihar News: बिहारशरीफ में नशा करने से रोका तो भड़का विवाद, दंपती से मारपीट के बाद जमकर चले ईंट-पत्थर✦Bihar News: अनंत सिंह के 50 हजार रसगुल्ले, अनुज सिंह आज भरेंगे पर्चा; नीरज कुमार से टक्कर के बीच गरमाई पटना MLC सीट✦Bihar IAS officers: 5 महीने में CMO की बदली पूरी तस्वीर: नीतीश के करीबी दीपक कुमार बाहर, संजय-लोकेश पर सम्राट का भरोसा✦Bihar News : पटना में रात में बंद रहेंगे कई फ्लाईओवर, कंकड़बाग समेत इन रास्तों पर 8 अक्टूबर तक ट्रैफिक डायवर्जन

बिहार: शराब पीने के आरोप में पुलिस ने भेजा था जेल, चार दिन बाद अस्पताल में हुई मौत

CHAPRA: बिहार में ज़हरीली शराब से एक के बाद एक मौत हो रही है। ताज़ा मामला छपरा जिले का है, जहां शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदर अस्‍पताल में मौत हो गई। दरअसल, उसकी तबी

बिहार: शराब पीने के आरोप में पुलिस ने भेजा था जेल, चार दिन बाद अस्पताल में हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में ज़हरीली शराब से एक के बाद एक मौत हो रही है। ताज़ा मामला छपरा जिले का है, जहां शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार युवक की सदर अस्‍पताल में मौत हो गई। दरअसल, उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई है या नहीं। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ शराब पीने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी सदर अस्‍पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। चार दिन पहले उसकी गिरफ्तारी गड़खा थाने की पुलिस ने की थी। जेल भेजे जाने के बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद उसे सदर अस्‍पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। 



मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के पीठा घाट गांव के रहने वाले बीरा मांझी के 30 साल के बेटे सिकंदर मांझी के रूप में की गई है। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल युवक की मौत शराब से हुई या नहीं, इस बात का पता नहीं चल पाया है। 


टैग्स