1st Bihar Published by: Updated Dec 05, 2021, 6:24:00 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया है. मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक घायल भी हुआ है. घटना खानपुर थाना के अमसौर की बताई जा रही है. पुलिस के फायरिंग करने के बाद ग्रामीण और ज्यादा उग्र हो गए हैं. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं गाँव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.