ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: गला काट कर शख्स की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गला काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को गांव के बाहर खेत म

बिहार: गला काट कर शख्स की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव, इलाके में सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गला काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। खेत से खून से सना शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव की है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह जब गांव के लोग खेतों की तरफ गए थे, तभी उनकी नजर खेत में खून से लथपथ शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जितने मुंह उतनी बातें होने लगी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


फिलहाल मृतक शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक कौन है और उसकी हत्या क्यों की गई, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को कहीं और से लाकर खेत में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है लेकिन जिस तरीके से बेगूसराय में बेखौफ होकर बदमाशों के द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है उससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता