ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

बिहार: नए साल के जश्न के बीच प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्याकर दी जबकि दूसरा जमीन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों सड़क के किनारे अचेत होकर गिरे

बिहार: नए साल के जश्न के बीच प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्याकर दी जबकि दूसरा जमीन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों सड़क के किनारे अचेत होकर गिरे थे, तभी पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम की नजर उनपर पड़ी। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। घटना सफिया सराय ओपी क्षेत्र के इंद्रुख की है।


मृतक प्रॉपर्टी डीलर की पहचान बेलन बाजार कृष्णा रोड निवासी 45 वर्षीय सौरभ सुमन उर्फ अजीत यादव के रूप में हुई है। जबकि घायस प्रॉपर्टी डीलर हसनगंज निवासी शैलेंद्र शर्मा है। बताया जा रहा है कि घटना सोमवार देर रात की है। गश्ती के दौरान पुलिस टीम को इंद्रुख भलार पथ पर दो लोग सड़क के किनारे गिरे हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल लाया गया। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।


आशंका जताई जा रही है कि देर रात बदमाशों ने दोनों से लूटपाट की कोशिश की होगी और विरोध करने पर सौरभ सुमन को गोली मार दी होगी। मृतक की आंख के पास गोली का निशान मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।