ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच बड़ा एक्शन, वाहन जांच के दौरान करीब 12 लाख कैश जब्त Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले Bihar Election 2025: चुनावी सभा में गरजे सीएम नीतीश कुमार, लालू फैमिली और महागठबंधन पर खूब बोले BIHAR ELECTION : अमित शाह के बिहार आने से पहले BJP के बागियों ने चुनाव से वापस लिया अपना नाम, कांग्रेस-राजद और VIP में भी गतिरोध खत्म करने की शुरुआत Bihar Assembly Election 2025 : भाजपा के आरोप से घबराए तेजस्वी ! इमेज कीलिंग या डेमेज कंट्रोल,आखिर क्यों करनी पड़ी भरी सभा में इस तरह का एलान; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत Bihar Election 2025: बिहार पहुंचीं यूपी की MLA केतकी सिंह ने मंच से फेंका ‘पाग’, मिथिला के गौरव के अपमान पर गरमाई सियासत BIHAR NEWS : जीविका दीदियों का क्लाउड किचन बना महिला सशक्तिकरण की मिसाल, CM नीतीश कुमार ने कहा - 3 करोड़ रुपए का हो रहा सलाना टर्नओवर PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा कल, कर्पूरीग्राम से करेंगे चुनाव अभियान का आगाज; तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे NDA के बड़े नेता

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों को दे चुके हैं अंजाम

1st Bihar Published by: Updated Tue, 08 Nov 2022 04:07:47 PM IST

बिहार: सर्च ऑपरेशन के दौरान दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, कई कांडों को दे चुके हैं अंजाम

- फ़ोटो

LAKHISARAI: लखीसराय में जिला पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छापेमारी के दौरान सुरक्षाबलों ने दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली अबतक कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।


दरअसल, कजरा थाना क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि और घोघरघाटी इलाके में नक्सलियों के छिपे होने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी के जवानों ने छापेमारी अभियान शुरू किया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने श्रृंगी ऋषि और घोघरघाटी इलाके की घेराबंदी कर दो नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों के ऊपर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


एसपी नक्सल अभियान मोती लाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ नक्सली जमा हुए हैं। जिसके बाद जिला पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त अभियान चलाकर दो हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान 30 वर्षीय महादेव मुंडा के बेटे विनोद मुंडा और 24 वर्षीय गोलकी उर्फ सुगीधा के रूप में हुई है। दोनों गिरफ्तार नक्सली करम दा उर्फ विवेक दा, अनुज उर्फ प्रवेश दा और मिथिलेश दा के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।