Hindi News / news / बिहार : सत्याग्रह एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगियों की खिड़कियां तोड़ीं; यात्रियों में...

बिहार : सत्याग्रह एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगियों की खिड़कियां तोड़ीं; यात्रियों में दहशत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 23, 2023, 2:59:44 PM

बिहार : सत्याग्रह एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगियों की खिड़कियां तोड़ीं; यात्रियों में दहशत

- फ़ोटो

BETTIAH  : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बेतिया से निकल कर सामने आ रही है। जहां सत्याग्रह एक्सप्रेस पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की है, जिसमें एसी बोगी के कई शीशे टूट गए हैं। अब रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना में सत्याग्रह एक्सप्रेस की तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए।  हालांकि, इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। 


दरअसल, बेतिया में आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस की वातानुकूलित बोगी पर शरारती तत्वों ने ताबड़तोड़ पत्थरबाजी की। इस घटना में सत्याग्रह एक्सप्रेस की तीन खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। जिसके बाद यात्रियों में भय का माहौल कायम हो गया है। हालांकि, रेलवे सुरक्षा बल नरकटियागंज ने कंट्रोल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उससे मामले में पूछताक्ष चल रही है।