पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा, पैसे की लालच में मरीज को रेफर नहीं करने का आरोप बगहा में बुलडोजर देख अतिक्रमणकारियों ने पुआल में लगा दी आग, काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू वैशाली में एसपी सिंगला कंपनी के मिक्सिंग पॉइंट पर भीषण आग: एलडी लिक्विड लोडेड ट्रक फटा PATNA CRIME: हथियार लहराना पड़ गया भारी, एजी कॉलोनी में पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, जेडीयू MLC के साथ तस्वीर आई सामने बोधगया में दहेज के लिए बारातियों ने मचाया उत्पात: जमकर चले बर्तन और कुर्सी, दुल्हन पक्ष ने तोड़ दी शादी Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: लगातार दूसरे दिन राजस्व कार्यों की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश गोपालगंज में सरकारी पोखर की जमीन पर वर्षों से था कब्जा, नोटिस देने के बावजूद नहीं हट रहे थे लोग, प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर IAS राज कुमार ने संभाला परिवहन सचिव का पदभार, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया स्वागत Bihar News: बिहार में दिव्यांग बच्चों के लिए खुलेंगे स्पेशल स्कूल, कैबिनेट में जल्द आएगा प्रस्ताव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान
1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Mar 2022 03:45:32 PM IST
- फ़ोटो
GAYA : खबर गया से है, जहां स्कूल का जर्जर छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चार घायलों में एक बच्चा समेत तीन महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है।
सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया है। गनीमत रहा कि आज महाशिवरात्रि की छुट्टी होने के कारण स्कूल में बच्चे पढ़ाई करने नहीं पहुंचे थे, इसलिए एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय रेनू देवी के रूप में की गआ है, जो जीविका दीदी का काम करती थी।
जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं एक सरकारी स्कूल की छत पर जीविका समूह की बैठक कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सरकारी स्कूल का छत टूटकर गिर गया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में रेनू देवी नामक जीविका दीदी की मौत हो गई वहीं एक बच्चा समेत चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।