ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार सरकार के मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली, चार घायल

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के साले को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोलीबारी की इस घटना में मंत्री के साले समे

बिहार सरकार के मंत्री के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली, चार घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने बिहार सरकार के मंत्री जमा खान के साले को गोली मारकर घायल कर दिया है। गोलीबारी की इस घटना में मंत्री के साले समेत चार लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में सभी को भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना चांद थाना क्षेत्र के हसरेव गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि हसरेव गांव निवासी मंत्री जमा खान के साले तालिम खा का उनके भाई के साथ लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। सोमवार की सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में मंत्री जमा खान के साले तालिम खान को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी बन्ने खान को गिरफ्तार कर लिया है। कैमूर  एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 7 लोगों के ऊपर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल 6 आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने तीन हथियारों को बरामद किया है, जिसमें दो लाइसेंसी बंदूक शामिल हैं। वहीं 14 राउंड गोली, एक बोलेरो और एक बाइक को भी जब्त किया गया है। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता