ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकासम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, नए साल में इन टीचरों को नौकरी से धोना होगा हाथ

PATNA : बिहार सरकार ने शिक्षकों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार के तरफ से प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने पत्र लिखकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, नए साल में इन टीचरों को नौकरी से धोना होगा हाथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने शिक्षकों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार के तरफ से प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने पत्र लिखकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि, अब राज्य में बिना ट्रेनिंग किए हुए टीचरों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।


दरअसल, बिहार सरकार के प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने पत्र लिखकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को यह सूचित किया है कि ,ऐसे शिक्षक जिन्होंने 19 अक्टूबर 2022 तक प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है या अनुकंपा के आधार पर बिना ट्रेनिंग किए हुए ही नियुक्त हुए हैं उनकी सेवा को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए।


इसके साथ ही इस पत्र में यह भी कहा गया है कि, राज्य में वैसे शिक्षक अपनी सेवा पर बने रहेगें। जिन्होंने 31 मार्च 2019 के बाद और 19 अक्टूबर 2022 तक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली हो। हालांकि ऐसे सभी शिक्षकों को उनकी ट्रेनिंग पूरी करने की अवधि से नियुक्त माना जाएगा और उसी दिन से उनके सेवा की गणना  की जाएगी। इनके ट्रेनिंग से पहले की सेवा की गणना किसी भी प्रयोजन के लिए नहीं की जाएगी।


इसके अलावा वैसे भी शिक्षक सेवा में बने रहेंगे, जो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपेन स्कूलिंग या एससीईआरटी से सम्बद्ध होकर प्रशिक्षणचर्या पूर्ण कर उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन इंटर में 50 फीसदी अंक प्राप्त नहीं कर पाने के कारण उनका परीक्षा परिणाम रोका गया है। लेकिन इसी कैटेगरी में भी प्रशिक्षण पूर्ण नहीं करने वाले या अनुत्तीर्ण रहने वाले शिक्षकों की सेवा समाप्त होगी।