ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: सनकी पिता ने मासूम बेटी को कुएं में फेंका, पारिवारिक कलह में ले ली मासूम की जान

HAJIPUR: वैशाली में एक सनकी पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी की जान ले ली। पारिवारिक कलह को लेकर हुए झगड़े के दौरान आरोपी पिता ने अपनी तीन साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया, ज

बिहार: सनकी पिता ने मासूम बेटी को कुएं में फेंका, पारिवारिक कलह में ले ली मासूम की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली में एक सनकी पिता ने अपनी ही तीन साल की मासूम बेटी की जान ले ली। पारिवारिक कलह को लेकर हुए झगड़े के दौरान आरोपी पिता ने अपनी तीन साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहीमापुर गांव की है।


दरअसल, रहीमापुर गांव निवासी कौशल कुमार चौधरी के बड़े बेटे प्रिंस कुमार को नशा करने की लत थी। नशे की लत के कारण उसका परिवार के लोगों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था। शुक्रवार को घर में शुरू हुआ पारिवारिक कलह देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि प्रिंस कुमार ने अपनी ही तीन साल की बेटी पीहू को कुएं में फेंक दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से पीहू को कुएं से बाहर निकाला गया हालांकि तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में जुटी है। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता