ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: सनकी चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, फरवरी में होने वाली थी देशरत्न की शादी

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। आने वाले 9 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई

बिहार: सनकी चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, फरवरी में होने वाली थी देशरत्न की शादी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JEHANABAD: खबर जहानाबाद से आ रही है, जहां कलयुगी चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। आने वाले 9 फरवरी को उसकी शादी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना परसबीघा थाना क्षेत्र के कालोपुर गांव की है।


बताया जा रहा है कि परसबीघा के कालोपुर गांव निवासी राजकुमार दांगी के बेटा देशरत्न कुमार की आने वाले 9 फरवरी को शादी होनी थी। मां-बाप के इललौते बेटे देशरत्न की शादी की तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं। बताया जा रहा है कि मृतक देशरत्न के पिता राजकुमार दांगी का उसके भाई के साथ जमीन का लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीते 11 जनवरी को परिवार के सभी लोग लुधियाना से गांव आए थे।


शादी का समय नजदीक आता देख घर में मरम्मति का काम शुरू कर दिया गया था। देशरत्न अपने घर का मरम्मत करा रहा था, इसी दौरान किसी बात को लेकर उसकी अपने चाचा के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी चाचा ने ईंट से पीट-पीटकर देशरत्न को बुरी तरह से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजन घायल देशरत्न को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया।


परिजन उसे लेकर लेकर जा ही रहे थे कि पटना पहुंचने से पहले ही देशरत्न की मौत हो गई। इसके बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।