ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला YouTuber का शव, गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक यूट्यूबर की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। प

बिहार: संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला YouTuber का शव, गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक यूट्यूबर की हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया और मौके से फरार हो गए। मंगलवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन गांव की है। 


जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात छाजन गांव निवासी स्व. उमेश लाल भगत का 21 वर्षीय बेटा गौरव खाना खाकर सोने चला गया। रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। जिसके बाद वह अपनी मां इंदल देवी को थोड़ी देर में आने की बात कहकर चला गया। काफी देर होने के बाद भी गौरव घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।


मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गौरव के शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। उसके बाद FSL की टीम को बुलाया गया। FSL की टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से गौरव का मोबाइल, गमछा समेत कई सामान जब्त किया। 


मृतक की मां ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग गौरव को धमकी दिए थे कि उसकी हत्या कर देंगे। जिसको लेकर कोर्ट में शिकायत भी किए थे। पुलिस को भी मामले की जानकारी दिए थे लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की। रात उसको किसी का फोन आया, जिसके बाद वो घर से निकल गया। देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। आज सुबह पेड़ से लटका हुआ उसका शव मिला है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता