ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: संपत्ति के लिए बेटा बना हत्यारा, कमरे में सो रहे पिता की बेरहमी से ले ली जान

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। शनिवार की देर रात

बिहार: संपत्ति के लिए बेटा बना हत्यारा, कमरे में सो रहे पिता की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। शनिवार की देर रात पिता जब गहरी नींद में सो रहा था, तभी बेटे ने ईंट से कूच- कूचकर पिता की जान ले ली। रविवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना गोपलापुर थाना क्षेत्र के घोघा महछी स्थित कुम्हार टोला की है।


मृतक की पहचान कुम्हार टोला निवासी 55 वर्षीय रामा पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामा पंडित का एक बेटा और दो बेटियां हैं। रामा पंडित का बेटा राजन पिछले कुछ महीनों से अपनी पत्नी और बेटे के साथ ससुराल में रह रहा था। 15 मई को उसकी बहन की शादी हुई लेकिन वह शादी में नहीं आया। शादी के अगले ही दिन वह अकेले घर आया और तीन-चार दिन से अपने घर पर ही रह रहा था। आरोपी बेटा अपने पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था लेकिन रामा पंडित इसके लिए तैयार नहीं थे। 


शनिवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी लोग सोने के लिए अपने अपने कमरे में चले गए। रामा पंडित भी घर से सटे दालान में सोने के लिए चले गए। सुबह जब उनकी पत्नी जगाने के लिए आई तो रामा मंडित का खून से सना शव देखकर उसके पैरों तले से जमीन खीसक गई। परिवार में चीख पुकार मच गई। आरोपी बेटा राजन पंडित घर से फरार हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे की पत्नी और कुमारबाग ओपी क्षेत्र के भंगहा निवासी उसके ससुर तुलसी पंडित को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।