Hindi News / news / बिहार: सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी पर बवाल, हड़ताल...

बिहार: सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी पर बवाल, हड़ताल पर गए SNCU के सभी कर्मी

1st Bihar Published by: RAJKUMAR Updated Oct 24, 2023, 4:48:21 PM

बिहार: सदर अस्पताल में नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी पर बवाल, हड़ताल पर गए SNCU के सभी कर्मी

- फ़ोटो

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी के विरोध में एसएनसीयू के सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद एसएनसीयू की व्यवस्था चरमरा गई है। एसएनसीयू में भर्ती बच्चों के इलाज में परेशान आ रही है। 


दरअसल, बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने एक नर्स के साथ बदसलूकी की थी और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था। इस घटना के विरोध में सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के चिकित्सक समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि अभी जो बच्चे भर्ती हैं उनका इलाज वे करेंगी लेकिन नए बच्चों को भर्ती नहीं लिया जाएगा।


पूरे मामले पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक बच्चा को इलाज के लिए लाया गया था। इसी दौरान बच्चे के परिजनों ने वार्ड में तैनात अनिता राव नामक नर्स के साथ पहले बदसलूकी किया और विरोध करने पर मारपीट किया। जिसके बाद एसएनसीयू के सभी कर्मी ने हड़ताल शुरू कर दिया है। हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि जबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।