1st Bihar Published by: Srikant Rai Updated Nov 11, 2022, 2:52:40 PM
- फ़ोटो
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर घूमने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक युवक की पहचान बीड़ी रणपाल निवासी राजाराम चौधरी के 16 वर्षीय बेटे नवनीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवनीत अपने दोस्त के साथ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिसससे नवनीत की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने नवनीत और उसके दोस्त को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने नवनीत को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।