ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

बिहार: रिमांड होम से फरार 33 बाल कैदियों में 24 बरामद, 9 अब भी फरार, छापेमारी जारी

AURANGABAD: औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार हुए 33 बाल कैदियों में से 24 को सकुशल बरामद कर लिया गया है जबकि 9 बाल कैदी अब भी फरार हैं। जिनकी

बिहार: रिमांड होम से फरार 33 बाल कैदियों में 24 बरामद, 9 अब भी फरार, छापेमारी जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से फरार हुए 33 बाल कैदियों में से 24 को सकुशल बरामद कर लिया गया है जबकि 9 बाल कैदी अब भी फरार हैं। जिनकी बरामदगी के लिए लगतार छापेमारी की जा रही है। इस बात की जानकारी औरंगाबाद एसपी कांतेश मिश्रा ने दी है। 


पुलिस कप्तान कांतेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता में बताया कि फरार बाल कैदियों को कैमूर, बक्सर, गया, जहानाबाद और झारखंड के हजारीबाग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बरामद कर लिया गया है। फरारी मामले में इन बाल कैदियों के खिलाफ औरंगाबाद मुफ्फसिल थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वही फरार 9 बाल कैदियों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही अन्य बाल कैदियों को भी बरामद कर लिया जाएगा।


गौरतलब है कि खाना नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बाल कैदियों ने बीते शुक्रवार 15 अक्टूबर को जमकर हंगामा मचाया था। बाल कैदियों ने इस दौरान पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया था। पुलिस पर पथराव के बाद काफी तोड़फोड़ की गयी थी। जिसमें कई कुर्सियां टूट गई और बिजली के मीटर को भी बाल कैदियों ने उखाड़कर फेंक दिया था।घटना के संबंध में बताया गया था कि खाना देर से मिलने के कारण बाल कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया था।


 कैंपस से बाहर निकलकर परिसर में रखी कुर्सियां तोड़ डाली थी। बाल कैदियों ने बाहर में लगे बिजली मीटर और पौधरोपण के लिए बने गैबियन भी तोड़ डाला था। वहीं, परिसर में रखे जेनरेटर को भी उलट दिया था। इस दौरान जब ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें शांत कराने की कोशिश की तो बाल कैदियों ने उन पर पथराव भी कर दिया था। 


हंगामे की सूचना पर एसडीएम विजयंत कुमार एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ सेफ्टी पैलेस पहुंचे थे और बच्चों को समझा बुझाकर खाना खिलाया था। लेकिन शनिवार 16 अक्टूबर को अचानक प्लेस ऑफ सेफ्टी से 33 बाल कैदी फरार हो गए। फरार हुए 33 बाल कैदियों में से 24 को सकुशल बरामद कर लिया गया है जबकि 9 बाल कैदी अब भी फरार हैं। जिनकी बरामदगी के लिए लगतार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता