ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

बिहार : रील्स बना रहे छात्र को बदमाशों ने मारी गोली,कैमरा नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद

ARA : बिहार में आरा-बक्सर फोरलेन पर बदमाशों ने सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे एक छात्र को गोली मार दी। यह घटना अमराई नवादा गांव के पास की बताई जा रही है। इस घटना की मुख्य वज

बिहार : रील्स बना रहे छात्र को बदमाशों ने मारी गोली,कैमरा नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARA : बिहार में आरा-बक्सर फोरलेन पर बदमाशों ने सोशल मीडिया के लिए रील्स बना रहे एक छात्र को गोली मार दी। यह घटना अमराई नवादा गांव के पास की बताई जा रही है। इस घटना की मुख्य वजह वीडियो कैमरा देने से मना करना बताया जा रहा है। बदमाशों ने छात्रों पर जमकर फायरिंग की है। गोली उसके बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी है, जो आर-पार हो गई। फिलहाल आरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यहां कुछ छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ रील्स शूट करने अमराई नवादा स्थित फोरलेन आया था। तभी दो बाइक सवार मुंह बांधे छह अन्य युवक पहुंच गए और उससे वीडियो कैमरा मांगने लगे। उसने वीडियो कैमरा देने से मना किया, तो एक बदमाश ने गोली चला दी। इसमें उसके पैर में गोली लग गयी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।इसके बाद परिजन ने इलाज के लिए उसे आरा सदर अस्पताल लाया। 


वहीं, इस घटना में जख्मी छात्र बिहिया नगर वार्ड नंबर 14 निवासी वीरेन्द्र साव का 20 वर्षीय पुत्र बबलू कुमार है। वह मैट्रिक की पढ़ाई करता है। दो अलग-अलग बाइक सवार 6 बदमाशों पर गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि गोली मारे जाने का कारण फिलहाल पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।