ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

AURANGABAD: औरंगाबाद में रविवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके

बिहार: रेलवे ट्रैक से संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद में रविवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि बदमाशों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। युवक की हत्या हुई या उसने खुदकुशी की है, पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना पूर्व मध्य रेल के डिहरी-गया रेलखंड पर सोननगर स्टेशन के पास की है।


मृतक की पहचान बारूण थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव निवासी श्याम सुंदर पासवान के 30 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में की गई है। परिजनों का आरोप है कि युवक को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसकी कही हत्या की गयी और हादसे का रूप देने के लिए सिर को रेल ट्रैक पर और धड़ को रेल ट्रैक के पास में फेंक दिया गया। परिजनों के मुताबिक मृतक का अपने ही पाटिदारों से संपत्ति को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। उसे बार-बार हत्या करने की धमकी दी जा रही थी।


उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनगगर रेल थाना की पुलिस ने शव को बारूण पुलिस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हादसा मान रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत ट्रेन से कटकर मौत हुई है लेकिन परिजनों का दावा है कि युवक की हत्या की गई है। बारूण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या तीनों ही एंगल से मामले की तहकीकात में जुटी है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता