ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार: रेलवे की सुरक्षा में लगे दो निजी गार्ड से राइफल की लूट, गोलियां भी ले भागे बदमाश

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां रेलवे के निर्माण कार्य में लगे दो निजी गार्ड

बिहार: रेलवे की सुरक्षा में लगे दो निजी गार्ड से राइफल की लूट, गोलियां भी ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास से सामने आया है, जहां रेलवे के निर्माण कार्य में लगे दो निजी गार्ड से बदमाशों ने राइफल और गोली लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखरा की है।


बताया जा रहा है कि डेहरी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सखरा में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर DFCC रेलवे के निर्माण कार्य के लिए गोदाम बनाया गया है। उसी गोदाम की सुरक्षा में लगे रामनाथ बरेठ और आनंद चौधरी ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने दोनों गार्ड के साथ मारपीट की और दोनों का डबल बैरल का राइफल, 10 गोली समेत अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। इस घटना के बाद से आसपास के इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस ने राइफल को बरामद करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता