बिहार: सुबह सवेरे रेलकर्मी की हत्या से हड़कंप, बेटे ने ही चाकू मारकर ले ली पिता की जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 29, 2023, 11:33:21 AM

बिहार: सुबह सवेरे रेलकर्मी की हत्या से हड़कंप, बेटे ने ही चाकू मारकर ले ली पिता की जान

- फ़ोटो

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां घरेलू विवाद में एक बेटे ने अपने रेलकर्मी पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक रेलकर्मी का उसकी पत्नी के साथ किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवाद चलता रहता था, जिससे परेशान बेटे ने पिता पर चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र के नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड की है।


मृतक रेलकर्मी की पहचान नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड निवासी 58 वर्षीय अनिल कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल कुमाप अपनी पत्नी रीता देवी और 24 वर्षीय इकलौते बेटे अर्णव मेहता के साथ रहता था। शुक्रवार की देर रात रेलकर्मी की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब उसका बड़ा बेटा और बहू कमरे में पहुंचे तो रेलकर्मी को खून से लथपथ पाया। आनन-फानन में रेलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के गर्दन, कनपटी और शरीर पर लगभग 12 से 15 जख्म के निशान मिले हैं।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारा बेटे और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया की मृतक रेलकर्मी और उसकी पत्नी के बीच बनता नहीं था और दोनों के बीच हमेशा घर में झंझट होता रहता था। शुक्रवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था, इसी उसके बेटे अर्णव ने अपने पिता पर चाकू से वार कर दिया और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दोनों मां-बेटे से पूछताछ कर रही है।