Karwa Chauth 2025: इन सामग्री के बिना अधूरी रह जाती है करवा चौथ की पूजा, जानें कब दिखेगा चांद? Pawan Singh: ज्योति सिंह से विवाद के बाद पहली बार सामने आए पवन सिंह, जानिए.. क्या बोले पावर स्टार? Pawan Singh: ज्योति सिंह से विवाद के बाद पहली बार सामने आए पवन सिंह, जानिए.. क्या बोले पावर स्टार? Rajvir Jawanda: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे में बुरी तरह हुए थे घायल Rajvir Jawanda: मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन, सड़क हादसे में बुरी तरह हुए थे घायल ANANT SINGH : मोकामा विधानसभा सीट: पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह 14 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, अभी तक नहीं तय हुआ विपक्षी कैंडिडेट का नाम Indian Air Force Day 2025: भारतीय वायु सेना का 93वां स्थापना दिवस आज, जानिए कब से हुई शुरुआत Cyber Crime News: स्विटजरलैंड में नौकरी कीजिएगा... विदेश में फर्जी नौकरी का झांसा देकर युवक से लाखों की लूट Bihar Politics: "NDA के सीट बंटवारे को लेकर उथल-पुथल, मांझी का बड़ा बयान, कहा - हमारी पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी!" Bihar Election 2025: कौन नेता बना सकता है सबसे अधिक बार विधानसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड? जान लें...
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 08 Jun 2024 11:50:57 AM IST
- फ़ोटो
GAYA : बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब एक बार फिर से अपराध की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बेखौफ अपराधी लोगों को अपनी गोलियों का निशाना बना रहे हैं। गया में अपराधियों ने एक पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिसार तालाब के पास की है।
जानकारी के मुताबिक शाहमीर तकया निवासी परवेज की कोर्ट में किसी मामले में पेशी थी। कोर्ट में हाजरी लगाकर वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बिसार तालाब के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की इस घटना में परवेज को दो गोलियां लगी, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। परवेज को दो गोलियां लगी हैं। एक बांह में दूसरी पंजडे के पास लगी है। बांह वाली गोली निकाल दी गई है जबकि दूसरी गोली अभी भी फंसी हुई है। घायल परवेज को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि परवेज का भी पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि एसएसपी ने एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस की टीम अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है और जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।