ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या, चीभ काटकर साथ ले गए बदमाश

BETTIAH: बेतिया में बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के पहले अपराधियों ने पहले गांव की बिजली गुल कर दी और बाद में श्राद्धकर्म म

बिहार: पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या, चीभ काटकर साथ ले गए बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व सरपंच के भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के पहले अपराधियों ने पहले गांव की बिजली गुल कर दी और बाद में श्राद्धकर्म में शामिल होकर घर लौट रहे सरपंच के भाई की उसके घर के पास ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के भाई दिनेश्वर की हत्या जमीनी विवाद में की गई है। दो पट्टीदारों मदन मोहन राय और रामानंद शर्मा के साथ जमीन का विवाद चर रहा था। दिनेश्वर मदन मोहन राय के पक्ष में था। गुरुवार की रात दिनेश्वर एक श्राद्धकर्म के भोज में शामिल होकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। दिनेश्वर की हत्या करने के पहले अपराधियों ने पहले गांव की बिजली काट दी और जैसे ही दिनेश्वर अपने घर के पास पहुंचा। बदमाशों ने रॉड से पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। दिनेश्वर के शरीर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। अपराधियों ने उसकी जीभ भी काट ली है। मृतक के परिजनों के बयान पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बादे से सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।