एक बोरी सिक्का लेकर बेटी को स्कूटी दिलाने पहुंचा पिता, हैरान शोरूम के कर्मचारी ने किया स्वागत Bihar News: बिहार में चेकिंग के दौरान CRPF जवानों और दारोगा के परिवार के बीच मारपीट, बीच सड़क पर खूब चले लात-घूंसे; वीडियो वायरल Bihar Election 2025: ‘सरकार बनी तो 20 महीने में चीनी मिल चालू करेंगे’, दरभंगा में तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा Bihar Election 2025: ‘सरकार बनी तो 20 महीने में चीनी मिल चालू करेंगे’, दरभंगा में तेजस्वी यादव की बड़ी घोषणा मंत्री अशोक चौधरी और JDU महासचिव रंजीत झा का जहानाबाद में जनसंपर्क, कहा- CM नीतीश के नेतृत्व में विकसित बिहार का सपना हो रहा साकार Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए बिना पाकिस्तान को कुत्ते की पूंछ बताया Bihar Election 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दहाड़, नाम लिए बिना पाकिस्तान को कुत्ते की पूंछ बताया देश मे अमन शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी: मुकेश सहनी देश मे अमन शांति बनाए रखने के लिए महागठबंधन की सरकार जरूरी: मुकेश सहनी Bihar Election 2025: बिहार में चुनाव प्रचार करेगी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, 20 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की
1st Bihar Published by: RITESH HUNNY Updated Thu, 22 Dec 2022 04:31:55 PM IST
- फ़ोटो
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक पूर्व मुखिया के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत की है। पूर्व के चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। दो बाइक पर सवार होकर आए 6 बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित पूर्व मुखिया द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और डीएसपी को दी लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीड़ित पूर्व मुखिया ने घटना की जानकारी डायल 112 और सदर थानाध्यक्ष को दी लेकिन कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हद तो तब हो गई जब पीड़ित ने घटना की जानकारी सदर डीएसपी को दी। डीएसपी ने जो कहा उससे पीड़ित सदमें में आ गए। पीड़ित कि माने तो सदर डीएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचने के बजाए उल्टे पीड़ित को दरवाजे पर गिरे गोली के खोखा की फोटो खींचने और आवेदन लेकर सदर थाना पहुंचने का आदेश जारी कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और खोखा को बरामद कर लिया।
पूर्व मुखिया के ससुर योगेंद्र पंडित ने बताया कि वे सदर अनुमंडल कार्यालय में परिचारी के पद पर नियुक्त हैं और वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति खेल भवन में की गई है। उनके बेटे अरविंद पांडे की पत्नी कंचन देवी वर्ष 2006 से 2011 तक शाहपुर पंचायत की मुखिया रही थीं। फिर बीते वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान उनकी हार हुई। उक्त चुनाव के मतगणना के ही दिन विजय जुलूस के बाद देर रात मुरली गांव में जनार्दन यादव के बेटे उदय यादव पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी। इस मामले में साजिश रचकर उनके पोते कुंवरजीत पंडित को भी अभियुक्त बना दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुंवरजीत पंडित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब भी जेल में बंद है।
इस बीच दो बार उनके घर पर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना घटी। जिसकी जानकारी पुलिस को लिखित रूप से दे दी गई थी। गुरुवार को फिर से पूर्व मुखिया के घर पर गोलीबारी की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि दो बाइक सवार 6 लड़कों ने उनके घर पर लगभग 6 राउंड गोलियां चलाई। ठंड के कारण परिवार के सभी लोग घर में थे जिसके कारण किसी को गोली नहीं लगी। पूर्व मुखिया ने गांव के कुछ लोगों के इशारे पर उनके घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।