ब्रेकिंग न्यूज़

MUNGER: अपने पैतृक गांव तारापुर पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, 17620.90 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar Crime News: हत्या या आत्महत्या? बिहार में ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने जताई यह आशंका Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Bihar News: बिहार के विकास दर में ऐतिहासिक छलांग, सम्राट चौधरी बोले- 10 लाख करोड़ का आंकड़ा पार करने जा रही GDP Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Nepal Protest: बिहार बॉर्डर तक पहुंची नेपाल हिंसा की आग, चेकपोस्ट पर आगजनी; अलर्ट पर पुलिस और SSB Bihar Politics: गयाजी में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला और पुरुष हुए शामिल Bihar Politics: गयाजी में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, हजारों महिला और पुरुष हुए शामिल मुंगेर: असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर मिला दुर्लभ रसेल वाइपर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

बिहार : पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मुखिया ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

1st Bihar Published by: Updated Thu, 13 Oct 2022 11:32:20 AM IST

बिहार : पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मुखिया ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

- फ़ोटो

ARRAH: खबर भोजपुर से है, जहां पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के कोरी गांव की है। यहां आपसी विवाद को लेकर वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच पहले तो जमकर मारपीट हुई और इसके बाद जमकर हुई गोलीबारी की घटना में पूर्व मुखिया के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक शख्स की पहचान कोरी पंचायत के पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान के 24 वर्षीय बेटे हरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान उर्फ बम पासवान का कोरी पंचायत के मुखिया संजय चौधरी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मुखिया संजय चौधरी और उनके परिवार के लोग अक्सर पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान और उनके परिजनों से गाली गलौज किया करते थे। इस बात की शिकायत पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान कई बार पुलिस से भी कर चुके थे। बावजूद इसके आरोपी मुखिया और उसके परिजन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे थे।


इसी बीच बुधवार की देर रात जब पूर्व मुखिया रामेश्वर पासवान का बेटा अपने दादा का लिए खाना लेकर घर के बाहर जा रहा था। तभी मुखिया संजय चौधरी और उसके परिवार के अचानक वहां आ धमके और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में पूर्व मुखिया हरेश पासवान को गोली लग गई जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।


आनन-फानन में परिजनों उसे इलाज के लिए आरा के एक निजी अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थित बनी हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम गांव में कैंप कर रही है।