ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: RJD विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, पत्नी ने लगाया सरकार पर गंभीर आरोप Bihar Election 2025: राजद के चुनावी प्रचार के लिए सिंगापुर से लौटीं रोहिणी आचार्या, कहा- जनता भाजपा के झूठे वादों से थक चुकी है, अब आएगी तेजस्वी की सरकार” Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भी जारी रहेगा बारिश का प्रकोप, मौसम विभाग ने दी चेतावनी Bihar Election 2025: कौन जीतेगा जनता का भरोसा? आज बिहार के विकास की रूपरेखा तय करेगा NDA, क्या महागठबंधन को देगा मात BIHAR: हिंदू स्वाभिमान संगठन के कार्यकर्ताओं ने NDA उम्मीदवार को खदेड़ा, दिखाया काला झंडा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम की फाइनल डेटशीट जारी, दो बार होगी दसवीं की परीक्षा Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Politics: ‘14 नवंबर को बिहार की जनता देगी जवाब’, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह का तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला Bihar Election 2025: गौराबौराम से VIP के संतोष सहनी महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित, तेजस्वी यादव ने दिया जीत का आशीर्वाद

बिहार : पुराने विवाद में यज्ञ देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 08 Nov 2023 09:44:48 AM IST

 बिहार : पुराने विवाद में यज्ञ देखने गए युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी

- फ़ोटो

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक अपने घर से यज्ञ देखने के लिए गया था, तभी पुराने विवाद में उसे गोली मार दी गई। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


दरअसल, भोजपुर में पुराने विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक उदवंतनगर थाना के कारिसाथ गांव निवासी ओंकार नाथ सिंह का 22 वर्षीय पुत्र रोहित सिंह उर्फ लाला था। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के क्रम में पटना में युवक की मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि,मृतक कारीसाथ गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रूद्र महायज्ञ को देखने गया था। युवक गांव में ही रह कर नौकरी की तैयारी करता था। वो तीन भाई में छोटा था। एक साल पहले कारिसाथ गांव में जमीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी राम प्रकाश सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिसमें रोहित कुमार मुख्य आरोपी था। उस केस में युवक जेल गया था जो आठ माह पहले जेल से छूटकर गांव आया था। 


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपीध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि "गांव में चल रहे शिव प्राण प्रतिष्ठात्मक सह रूद्र महायज्ञ को देखने ओंकार नाथ सिंह का पुत्र रोहित उर्फ लाला आया था। हथियारबंद अपराधियों ने रोहित को भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए ,पास से गोली मार दी।" इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों ने गोली मारने का आरोप गांव के ही राम प्रकाश सिंह के तीनों बेटों पर लगाया है।


उधर, इस घटना को लेकर एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि " 7 नवंबर को लगभग 3:00 बजे गजराजगंज ओपी अंतर्गत करीसाथ गांव में एक यज्ञ के दौरान रोहित कुमार को गोली मार दी गई। पूर्व की चल रही दुश्मनी में एक स्थानीय अपराधी ने गोली मारी है। जिससे इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई है. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और गिरफ्तारी के बाद घटना का सही कारण पता चल पाएगा। "