ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार: पॉलिटेक्निक छात्र की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

ROHTAS: रोहतास में एक पॉलिटेक्निक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदक

बिहार: पॉलिटेक्निक छात्र की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: रोहतास में एक पॉलिटेक्निक छात्र की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव की है। जहां अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर 18 साल के युवक को मार डाला। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार बजरंगी के रूप में हुई है। 


प्रिंस फिलहाल डलिया के पास कर्बला रोड स्थित आवास पर रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों ने बताया कि वह घर में अकेले था। जिस वक्त वह फोन पर अपने पिता से वह बात कर रहा था उसी समय अपराधियों ने उस पर हमला बोल दिया। प्रिंस फोन पर रोता रहा और पिता से जान बचाने की बात करता रहा। अपराधियों ने करीब 17 बार उस पर चाकू से हमला बोला और शरीर के कई हिस्सों को चाकू से गोद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। वही आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंचे और जब घर में पड़े प्रिंस के शव उनकी नजर गयी तो मानों पैरों तले जमीन खिसक गयी। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग पुलिस से की है। परिजनों ने बताया कि मृतक प्रिंस के पिता मुकेश सिंह अपने गांव में खेती कराने के लिए गये हुए थे वही मां अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गयी हुई थी। 


घटना के वक्त प्रिंस घर में अकेले था और घटना के वक्त अपने पिता से मोबाइल पर बात कर रहा था तभी अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर उसकी चाकू से निर्मम हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।